इस अध्याय में हम कम्प्यूटर का एक महत्वपूर्ण टॉपिक Computer Introduction MCQ in Hindi , English ये प्रश्न विगत कई
प्रतियगोगी परीक्षाओं में पूछे गये है और आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अध्यय में केवल
कंप्यूटर एक परिचय से सम्बन्धित प्रश्न के बारे में जानगे । ये प्रश्न विगत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये है और आने वाले सभी
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
Computer Introduction MCQ in Hindi

प्रश्न – कंप्यूटर अंग्रेजी भाषा (English Language) के किस शब्द से बना है ?
A. एनालॉग
B. कंप्यूटर
C. डिजिटल
D. कंप्यूट
उत्तर – कंप्यूट
इसे भी जाने – कंप्यूटर अंग्रेजी भाषा के शब्द कंप्यूट (Compute) से बना है।
प्रश्न – पास्कल एडिंग मशीन बनाने वाले ब्लेज पास्कर किस देश के निवासी थे ।
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. जापान
D. रूस
उत्तर – फ्रांस
व्याख्या – पास्कर एडिंग मशीन बनाने वाले ब्लेज पास्कर फांसीसी गणितज्ञ , भौतिकविद और धार्मिक दार्शनिक थे।
प्रश्न -इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया ।
A. डॉ. एलन एम. टूरिंग
B. एडवर्ड टेलर
C. कॉर्ल बेन्ज
D. थॉमस अल्वा एडीसन
उत्तर – डॉ. एलन एम. टूरिंग
व्याख्या – द्तीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश वैज्ञानिक डॉ. एलन एम टूरिंग ने कॉलोसस नामक प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का डिजाइन किया था।
प्रश्न – ब्लेज पास्कर (Blaise Pascal) किस देश के गणितज्ञ थे ।
A. रूस
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. चीन
उत्तर – फ्रांस
ब्लेक पास्कर फ्रांस के निवासी थे।
प्रश्न – भारतीय सुपर कंप्यूटर का जनक कौन कहलाता है।
A. रघुनाथ माशेलकर
B. जयंत नीर्लिकर
C. विजय भटकर
D. नंदन नीलेकणी
उत्तर -विजय भटकर
व्याख्या – विजय पाण्डुरंग भटकर को भारतीय सुपर कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।
उन्होने वर्ष 1991 में भारत के पहले सुपर कंप्यूटर परम 8000 के विकास में योगदान दिया।
प्रश्न – सुपर कंप्यूटर मौजिक क्यूब जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है, निम्नलिखित में से किस देश ने बनाया है।
A. अमेरिका
B. चीन
C. जापान
D. जर्मनी
उत्तर – चीन
सूुपर कंप्यूटर मौजिक क्यूब को चीन ने बनाया है। इस कम्प्यूटर की सहायता से हजारों वर्ष बाद पृथ्वी के मौसम बदलाव की गणना की जा सकती है।
प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सी श्रेणी, पुणे में विकसित भारत की सर्वप्रथम सुपर कंप्यूटर श्रेणी है ।
A. विज्ञान
B. धनुष
C. परम
D. शक्ति
उत्तर – परम
व्याख्या – परम प्रगत संगठन विकास केंद्र पुणे द्वारा विकसित भारत की सर्वप्रथम सुपर कंप्यूटर श्रेणी है। इस श्रेणी का पहला सुपर
कंप्यूटर परम 8000 था।
प्रश्न – भारत में निर्मित प्रथम सुपर कंप्यूटर को क्या नाम दिया गया ।
A. अर्जुन
B. सिद्धार्थ
C. परम
D. आकाश
उत्तर – परम
व्याख्या – भारत में निर्मित प्रथम सुपर कंप्यूटर का नाम परम था। यह वर्ष 1991 में सी-डेक द्वारा बनाया गया था।
प्रश्न – कोई व्यक्ति कंप्यूटर साक्षर कहलाता है, यदि वह सक्षम हो केवल –
A. दूसरे कंप्यूटर को हैक करने में
B. प्रोग्राम लिखने में
C. एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बनाने में
D. आवश्यक एप्लिकेशनों को चलाने में
उत्तर – आवश्यक एप्लिकेशनों को चलाने में
व्याख्या – कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसम्बर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
प्रश्न – परम – 10000 क्या है ।
A. बिना पायलट का जैट-फाइटर
B. प्रक्षेपास्त्र
C. पनडुब्बी
D. एशिया का द्तीय सबसे बड़ा कंप्यूटर
उत्तर – एशिया का द्तीय सबसे बडा कंप्यूटर
व्याख्या – 1998 को भारतीय वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर परम 10000 बनाकर एक नई मिसाल कायम की ।
प्रश्न – अपनी लागत और आकार के कारण कंप्यूटर अपेक्षाकृत विरल (Rare) है।
A. मिनी कंप्यूटर
B. मेनफ्रेम कंप्यूटर
C. लैपटॉप
D. सुपर कंप्यूटर
उत्तर – सुपर कंप्यूटर
आप को पता है – सुपर कंप्यूटर उन संगणकों को कहा जाता है, जो वर्तमान समय में गणना शक्ति तथा कुछ अन्य मामलों में सबसे आगे होते है।
प्रश्न – भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर का क्या नाम है ?
A. परम
B.ब्लू जीन
C. सुपर 301
D. क्रे YMP
उत्तर – परम
इसे भी जाने – पुणे स्थित सी-डेक सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग द्वारा परम नामक सुपर कंप्यूटरों की श्रृंखला का विकास किया गया।
प्रश्न – सुपर कंप्यूटर का प्रयोग निम्नलिखित में से किस अनुप्रयोग के लिए किया गया जाएगा ।
A. मौसम पूर्वानुमान
B. कंप्यूटर साधित डिजाइनिंग
C. डेस्कटॉप पब्लिशिंग
D. बिजनेस कंप्यूटिंग
उत्तर – मौसम पूर्वानुमान
इसे भी जाने – 1980 के दशक के मध्य देश में मौसम पूर्वानुमान क्षमता में सुधार हेतु एक सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता थी जिसकी
पूर्ति हेतु भारत ने अमेरिका से क्र एक्सएमपी-14 नामक सुपर कंप्यूटर खरीदा था।
प्रश्न – एक डिजिटल घड़ी में किस प्रकार का कंप्यूटर हो सकता है ।
A. नोटबुक कंप्यूटर
B. इम्बेडेड कंप्यूटर
C. सुपर कंप्यूटर
D. मेनफ्रेम
उत्तर – इम्बेडेड कंप्यूटर
इसे भी जाने – डिजिटल घड़ी इम्बेडेड कंप्यूटर प्रणाली द्वारा संचलित होती है।
प्रश्न – वाणिज्यिक प्रयोग के लिए उपलबंध काराय गया पहला कंप्यूटर था ।
A. मानिऑक
B. एनिऑक
C. यूनिवॉक
D. एडसॉक
उत्तर – यूनिवॉक
आप भी जाने – यूनिवॉक। जिसे यूनिवॉक के साधारण नाम से जाना जाता है यह विश्व का प्रथम कंप्यूटर है जिसका उत्पादन अमेरिका
में वाणिज्य प्रयोग के लिए किया गया था। प्रथम यूनिवॉक वर्ष 1951 में अमेरिका के जनगणना ब्यूरो को प्रदत्त किया गया था।
प्रश्न – कंप्यूटर की किस पीढ़ी में प्रोग्रामिंग के लिए यांत्रिक (मैकेनिकल) भाषा का प्रयोग किया गया था।
A. चौथी
B. तीसरी
C. दूसरी
D. पहली
उत्तर – पहली
व्याख्या – कंप्यूटर के विकास क्रम की अब तक कुल पांच पीढ़ियाँ हुई है पहली पीढ़ी में प्रोग्रामिंग के लिए यांत्रिक भाषा का प्रयोग किया गया था।
प्रश्न – एकीकृत परिपथ (Integrated Circuit) संबंधित है।
A. पहली
B. दूसरी
C. तीसरी
D. चौथी
उत्तर – तीसरी
व्याख्या – आई.सी. / एकीकृत परिपथ / Integrated Circuit ) तृतीय पीढ़ी से संबंधित है।
प्रश्न – किसी कारोबार के ग्राहक, इन्वेंटरी तथा पे- रोल रिकॉडर्स सबसे अच्छी तरह ….. फाइल में स्टोर किए जा सकते है।
A. डेटाबेस
B. वर्कशीट
C. प्रेजेंटेशन
D. दस्तावेज (डॉक्युमेंट)
उत्तर – डेटाबेस
व्याख्या – किसी कारोबार के ग्राहक, इन्वेंटरी तथा रिकॉडर्स को सबसे अच्छी तरह से डेटाबेस फाइल में संचित किया जा सकता है।
प्रश्न – ऑनलाइन सिस्टम का विकास हुआ था ।
A. प्रथम पीढ़ी
B. तृतीय पीढ़ी
C. द्तीय पीढ़ी
D. चतुर्थ पीढ़ी
उत्तर – तृतीय पीढ़ी
व्याख्या – ऑनलाइन पद्धति का विकास तीसरी पीढ़ी में हुआ था।
प्रश्न – कंप्यूटर की शक्ति मापी जाती है ।
A. बिट
B. बाइनरी
C. वर्ड-लेंथ
D. डिजिट
उत्तर – वर्ड-लेंथ
व्याख्या – कंप्यूटर की शक्ति वर्ड लेंथ द्वारा मापी जाती है।
इसे भी जाने आप
कंप्यूटर से सम्बन्धित 1000 प्रश्न पी.डी.एफ. Click here
कंप्यूटर ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट Click here
प्राचीन इतिहास ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट Click here
इसी तरह की और भी बेहतरीन जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहिए हमे बेहद खुशी होगी। और अपने प्रिय दोस्तो
को भी बताये।