हिन्दी में पर्यायवाची शब्द की परीभाषा → सामन अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्याय का अर्थ होता है –समान
पर्यायवाची का दूसरा नाम समानार्थक शब्द भी कहते है।
पर्यायवाची शब्दों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है –
- पूर्ण पर्याय
- पूर्णापूर्ण पर्याय
- अपूर्ण पर्याय
पूर्ण पर्याय
→ वाक्य में एक शब्द के स्थान पर दूसरे शब्द को रख देने पर अर्थ में कोई अंतर न आए तो उस शब्द को पहले का पूर्ण पर्याय समझना चाहिए।
पूर्णापूर्ण पर्याय
→ जो शब्द एक प्रसंग में पूर्ण किन्तु दूसरे प्रसंग में अपूर्ण हो, उन्हें पूर्णापूर्ण पर्याय कहते है।
अपूर्ण पर्याय
→ ऐसे पर्याय जिनके अर्थ में समानता होते हुए भी सूक्ष्म अर्थ भेद होता है। अपूर्ण पर्याय कहलाते हैं ।
आइये हम हिन्दी में पर्यायवाची शब्द विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये पर्यायवाची से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर
हिन्दी में पर्यायवाची शब्द

शब्द | पर्यायवाची/समानार्थी शब्द |
अश्व | सैंधव, घोटक, घोड़ा, तुरंग, बाजि, हय, रविसुत। |
कल्पवृक्ष | कल्पतरु, देववृक्ष, पारिजात, हरिचन्दन, सुरतरु, कल्पशाल, कल्पद्रुम, देवद्रुम । |
इच्छा | लिप्सा, स्पृहा, अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, लालसा, उत्कंठा, वाञ्छा, रुचि, तृष्णा, मनोरथ, चाह, मार्जी । |
आँख | लोचन, नयन, नेत्र, अक्षि, अम्बक, चख, दीदा, ईक्षण, विलोचन, प्रेक्षण, चक्षु, दृग। |
गदहा | खर, रासभ, गर्दभ, वैशाखनन्दन। |
चाँदनी | हिमकर, ज्योत्स्ना, कौमुदी, चन्दिका, कलानिधि, अमृत, तरंगिणी, चन्द्रकला, जुन्हाई। |
घर | गृह, सदन, भवन, मन्दिर, धाम, निकेतन, मकान, अयनशाला, आलय, धाम, मन्दिर, आशियाना, अयनशाला । |
गाय | गौरी, गो, गऊ, गइया, गौ, सुरभी, दोग्धी, धेनु । |
तालाब | पोखर, तड़ाग, सर, जलाशय, ताल, पुष्कर, सरोवर, पद्माकर, दह, छद, कासार । |
देवता | देव, आदित्य, अमर्त्य, अजर, विवुध, सुर, अमर त्रिदश । |
गंगा | भागीरथी, जाह्रवी, सुरसरि, देवसारि, त्रिपथगा, सुरधुनी, नदीश्वरी, देवनदी, मन्दाकिनी, अलकनन्दा, देवपगा, विष्णुपदी। |
हाथी | गज, हस्ति, कुंजर, करी, गयन्द, मतंग, वितुण्ड, कुंभी। |
कोयल | पिक, कोकिला, श्यामा, मदनशलाका, कलघोष, वसन्तदूत। |
कमल | पंकज, अंबुज, पुण्डकरीक, सारंग, इन्दीवर, राजीव, जलज, नीरज, वारिज, मकन्द, अब्ज, नलिन, पद्म, अरविन्द । |
कपड़ा | पोशाक, लिबास, वस्त्र, पट, वसन, अम्बर, चीर, परिधान, पहरावा। |
आकाश | गगन, नभ, अम्बर, व्योम, अनन्त, अन्तरिक्ष, शून्य, अभ्र, पुष्कर, तारपथ, खगोल, आसमान, फलक । |
आम | सहकार, रसाल, आम्र, पिकबन्धु, अमृतफल, अंब, पिकवल्लभ, पिकप्रिय, मधुरासव, फलश्रेष्ठ। |
अमृत | सुधा, अमिय, सोम, पीयूष, जीवनोदक, सुरभोग, मधु, अमी। |
तलवार | असि, कृपाण, खड्ग, चनद्रहास, करवाल, खंग। |
जीभ | जिह्रा, रसना, रसज्ञा, रसिका, रसला, जबान |
पत्नी | भार्या, सहगामिनी, गृहिणी, वधू, प्राणप्रिय, वल्लभा, धरनी, प्रिय, कान्ता, कलत्र, बहू, वल्लभा, जोरू, घरवाली, औरत। |
हवा | पवन, समीर, मारुत, प्रकम्प, समीरण, अनिल, बयार, वात, प्रभंजन, प्राण, पवमान, नभप्राण। |
पर्वत | भूधर, गिरि, महिधर, पहाड़, धराधर, नग, शैल, भूमिधर, तुंग, अचल, मेरु । |
फूल | कुसुम, मंजरी, प्रसून, सुमन, लतान्त, पुहुप। |
बन्दर | कपि, वानर, कपीश, मर्कट, हरि, कीश । |
मछली | मीन, मत्स्य, शफरी, जल जीवन। |
यमुना | कालिन्दी, अर्कजा, रवितनया, कृष्णा, जमुना, कालगंगा, सूर्यसुता, तरिणि-तनूजा, अर्कसुता। |
रात | रैन, रात्रि, विभावरी, यामिनी, छपा, निशीथ, निशा, रजनी, शर्वरी, तमी, विभा। |
पेड़ | शाखी, पादप, द्रुम, विपट। |
शेर | शार्दूल, हरि, केहरि, चित्रक, मृगराज, वनराज, केशरी |
सरस्वती | भारती, शारदा, वीणा, गिरा,भाषा, इला, ब्राह्री, वीणापति, वागीश, महाश्वेता, श्री, निधात्री, वागिवधात्री, वागेश्वरी। |
पार्वती | गौरी, भावनी, दूर्गा, गिरिजा, अपर्णा, कुमारी, सती, अम्बिका, शैलसुता, रूद्रानी, आर्या, सर्वमंगला, हेमवती, मीनाक्षी। |
पक्षी | अंडज, विहग, खग, शकुनि, पतंग, पखेरु, पारिन्द, चिड़िया। |
मोर | केकी, कलाची, शिखी, शिखण्डी, ध्वजी, नीलकण्ठ, भुजगारि, सारंग, हरि, शिव-सुत-वाहन, मयूर। |
विष्णु | गरूड़ध्वज, जनार्दन, चक्रपाणी, विश्वम्भर, मुकुन्द, नारायण, ऋषिकेश, दामोदर, केशव, माधव, गोविन्द, लक्ष्मीपति, वनवाली, उपेन्द्र, पीताम्बर, चतुर्भुज, मधुरिपु। |
समुद्र | सिन्धु, सागर, जलधि, नदीश, पयोनिधि, वारिश, रत्नाकर, अर्णव, नीरनिधि, वारिधि, जलधाम, नीरधि, तोयनिधि, वारीश, परोयधि। |
सर्प | अहि, भुजंग, विषधर, व्याल, फणी, उरग, नाग, पन्नग, सांप, फणिधर, सरीसृप। |
हनुमान | पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुतनय,बजरंगी, मारुतिनन्दन, कपिश, पवन, पुत्र। |
हिरन | मृग, सारंग,हरिण, सुरभी, चमरी, कृष्णसार, कुरंग। |
मृगेन्द | केहरि, शार्दूल, सिंह, नखायुध, नाहर, केसरी, हरि, वनराज, मृगराज, शेर, पुण्डरीक, व्याघ्र, पंचानन, केशरी। |
शिव | महेश, महादेव, रुद्र, शम्भू, उमापति, शंकर, आशुतोष, मदनारि, चन्द्रमौलि, त्रिपुरारि। |
इन्द्र | सक्र, पुरन्दर, मधवा, देवराज, शचिपति, सहस्त्राक्ष, सुरपति, कौशिक, विवुधेश, विडौज, वासव, सुरेश, विष्णु, । |
बैल | वृषभ, वलीवर्द, गो। |
गणेश | विनायक, गणपति, हेरंब, वक्रतुंड, एकदन्त, लम्बोदर। |
पुत्र | आत्मज, सुत, वत्स, तनय, नंदन, तनुज। |
आग | कृशानु, पावक, हुतासन, अग्नि, वैश्वानर, अनल। |
नदी | सरिता, वाहिनी, तटिनी, निर्झरणी, अपगा, तरंगिणी। |
संसार | जगत, जग, लोक, विश्व, जहान। |
पथ | राह, रास्ता, मग, मार्ग, पंथ |
चतुर | सयाना, नागर, चालाक, गुणी। |
वन | अरण्य, जंगल, विपिन, कानन, कांतार, अटवी। |
अतिथि | मेहमान, पाहुन, अभ्यागत, आगंतुक। |
अमर | अनश्वर, नित्य, सनातन, अविनाशी। |
अमीर | धनी, धनवान, रईश, दौलतमंद, धनाढ्य। |
अनिवार्य | अपरिहार्य, बाध्यकर, आवश्यकता, अटल, लाजिमी। |
प्रार्थना | अनुरोध, विनती, निवेदन, याचना, अभ्यर्थना। |
अध्यापक | आचार्य, गुरु, शिक्षक, उपाध्याय, प्रवक्ता, व्याख्याता। |
अभिमान | अहंकार, गर्व, मंद, दंग, घमंड, अहंमन्यता। |
आनंद | प्रसन्नता, आह्लाद, उल्लस, मोद, प्रमोद, सुख, उल्लास |
आयु | उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल, वयस, जिन्दगी। |
ईश्वर | अज, जगदीश, ईशु, दीनानाथ, परमात्मा, ब्रह्राा, जगन्नाथ, परमेश्वर, प्रभु,विभु, निरंजन। |
उपकार | भलाई, नेकी, कल्याण, परोपकार, हित, उद्धार |
कबूतर | कपो, हारीत, रक्तलोचन, परेवा, पारावृत। |
किनारा | तीर, तट, कूल, पुलिन, छोर। |
खून | रुधिर, रक्त, शोणित, लहू। |
केला | कदली, भानूफल, रंभा, गजवासा, कुंजरासरा, मोचा। |
कुत्ता | श्वान, कुक्कुर, शुनक, सारमेय गंडक, कूकर, सोनहा। |
गरीब | निर्धन, दरिद्र, अकिंचन, दीन, कंगाल। |
जल | वारि, नीर, सलिल, अंबु, तोय पय, जीवन, आब, उदक, अमृत, सारंग, मेघपुष्प। |
पृथ्वी | धरती, अचला, मही,भूमि, धरणी, भू, इला, मेहनी वसुंधरा, धरा, पृथ्वी। |
पति | भर्ता, भतार, वल्लभ, भर्तार, स्वामी, नाथ |
पत्थर | पाषाण, शिला, उत्पल, उपल, अश्म, पाहन। |
पूजा | बंदनीय, अर्जनीय, आराध्य। |
प्रभात | सुबह, सवेरा, प्रातः ऊषा, अरुणोदय। |
विलोम | खिलाफ, विरुद्ध, विपरीत, प्रतिकूल, प्रतिलोम |
विदयुत | चपला, क्षणप्रभा, सौदामिनी, बिजली। |
शत्रु | रिपु, दुश्मन, विपक्षी, वैरी, प्रतिद्न्दी |
श्मशान | कब्रगाह, दाहस्थल, मसान, मरघट। |
हंस | कलहंस, चक्रांश, मराल, सरस्वतीवाहन। |
इसे भी जाने ↓
सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
विलोम शब्द 350 शब्द अतिमहत्वपूर्ण Click here
संविधान प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
हिन्दी मुहवारे एवं लोकोक्तिया Click here
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान टेस्ट सीरिज Click here