सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

इस अध्याय में हम भारतीय संविधान का एक महत्वपूर्ण अध्याय सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में जानगे ।

प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से भी प्रश्न पूछे जाते है।

सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – सर्वोच्च न्यायलय का न्यायाधीश अपना पद त्याग सकता है , पत्र लिखकर ।

A.  प्रधानमंत्री को 

B. विधि मंत्री को 

C. मुख्य न्यायाधीश को 

D. राष्ट्रपति को 

उत्तर – राष्ट्रपति को 

इसे भी जाने – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 (2) के अनुसार, सर्वोच्च न्यायलय का कोई न्यायाधीश, राष्ट्रपति

को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।

प्रश्न – भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है।

A.  भारत का मुख्य न्यायाधीश

B. राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से भारत का मुख्य न्यायाधीश

C. राष्ट्रपति

D. भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति 

उत्तर – राष्ट्रपति

इसे भी जाने – अनुच्छेद 126 के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढाँचे का सिद्धांत प्रतिपादित किया था। 

A. केशवानंद भारती

B. मेनका गाँधी

C. ए.के. गोपालन

D. गोलकनाथ

उत्तर – केशवानंद भारती

इन्हें भी जाने  – केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामले 1973 में उच्चतम न्यायालय की 13 सदस्यीय संविधान पीठ ने संविधान के मूल ढ़ांचे का सिद्धांत प्रतिपादित किया था।

प्रश्न – भारत में सुधारात्मक याचिका उच्चतम न्यायालय में निम्न अनुच्छेद के अंतर्गत दाखिल की जा सकती है। 

A.  अनुच्छेद 140

B. अनुच्छेद 146

C. अनुच्छेद 142

D. अनुच्छेद 146

उत्तर – अनुच्छेद 142 के अन्तर्गत

इसे भी जाने – संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दाखिल की जा सकती है।

प्रश्न – संविधान का कौन सा अनुच्छेद उच्चतम  न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है। (अनुच्छेद) 

A.  130

B. 138

C. 139

D. 137

उत्तर – अनुच्छेद 137

व्याख्या – संविधान के अनुच्छेद 137 के तहत, संसद द्वारा बनाई गई किसी विधि के या अनुच्छेद 145 ।

प्रश्न – भारतीय संविधान का संरक्षक किसे कहा गया है। 

A.  राष्ट्रपति

B. संसद

C. प्रधानमंत्री

D. सर्वोच्च न्यायालय

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय़

व्याख्या – भारतीय संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को है जो सर्वोच्च न्यायालय को संविधान का संरक्षक घोषित किया गया है।

प्रश्न – देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद को अन्यत्र भेजने का अधिकार किसके पास है। 

A.  उच्च न्यायालय

B. सर्वोच्च न्यायालय

C. राष्ट्रपति

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय

व्याख्या  – देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद की सुनवाई किसी अन्यत्र स्थान पर किए जाने का निर्देश देने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय के पास है। यह अनु्च्छेद 139 क में वर्णन है।

प्रश्न – उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दिल्ली में करता है, परंतु किसी अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है। 

A.  संसद के अनुमोदन से

B. राज्य विधान सभा के अनुरोध पर

C. राष्ट्रपति के अनुमोदन से

D. यदि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मेजोरिटी से यह तय करें

उत्तर – राष्ट्रपति के अनुमोदन से 

प्रश्न – भारत में संविधान की मूल संरचना (बुनियादी ढांचा) के सिद्धांत का स्रोत है।

A.  संसदीय कानून

B. न्यायिक व्याख्या

C.  संविधान

D. न्यायविदों के मत

उत्तर – न्यायिक व्याख्या

प्रश्न – सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम – से – कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए । 

A.  10 वर्ष

B. 25 वर्ष

C. 20 वर्ष 

D. 12 वर्ष

उत्तर – 10 वर्ष 

इसे भी जाने – संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है।  उच्चतम न्यायालय का प्रत्येक न्यायाधीश राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।

प्रश्न – न्यायिक पुनरावलोकन प्रचिलत है।

A.  केवल भारत में

B. केवल यू.एस.ए. में

C. केवल यू.के. में

D. भारत और यू.एस.ए. दोनों में

उत्तर – भारत और यू.एस.एस. दोनों में

Important questions related to Supreme Court

और भी जाने ↓

भारतीय संविधान नोट्स पी.डी.एफ.    Click here

विजयनगर साम्राज्य नोट्स पी.डी.एफ.   Click here

16 महाजनपद और उनकी राजधानी पी.डी.एफ.    Click here

हमारे टेलीग्राम से जुडऩे के लिए Click here

error: Content is protected !!