भारतीय राजव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अध्याय संघीय कार्यपालिका MCQ इस अध्याय से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते
है। इस अध्याय में वे ही प्रश्न है जो विगत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये और आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत
ही महत्वपूर्ण है। तो आइये जानते है। संघीय कार्यपालिका MCQ / संघीय कार्यपालिका से संबंधित प्रश्न
संघीय कार्यपालिका MCQ

प्रश्न – मन्त्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदाई है।
- लोकसभा
- प्रधानमंत्री
- राज्यसभा
- राष्ट्रपति
उत्तर – लोकसभा
इसे भी जाने – संविधान के अनुच्छेद 75 (3) के अनुसार मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूस से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होता है।
प्रश्न – भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद वित्तीय आपात का उल्लेख करता है।
- अनुच्छेद 360
- अनुच्छेद 340
- अनुच्छेद 330
- अनुच्छेद 350
उत्तर – अनुच्छेद 360 में
इसे भी जाने – भारतीय संविधान का अनुच्छेद 360 में वित्तीय आपात के बारे में बताता है।
प्रश्न – भारत के राष्ट्रपति पद पर उन्नत किए जाने से पहले श्री प्रणब मुखर्जी किस विभाग पर पदासीन थे।
- विदेश कार्य मंत्री
- गृह मंत्री
- रेल मंत्री
- वित्त मंत्री
उत्तर- वित्त मंत्री
आप को पता है – 25 जुलाई, 2012 को 13 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किए थे। प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति से पूर्व वे वित्तमंत्री के पद पर थे।
प्रश्न – राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के लिए कुल कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है।
- 10
- 14
- 12
- 16
उत्तर – 14
व्याख्या – राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के लिए कुल 14 सदस्यों को नामित कर सकता है जिनमें लोकसभा से 2 सदस्य तथा राज्यसभा से 12 सदस्य होते है।
प्रश्न – देश की सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमाण्डर-इन-चीफ कौन है।
- तीनों सेवाओं/सेनाओं में से वरिष्ठतम चीफ
- रक्षामंत्री
- प्रधानमंत्री
- राष्ट्रपति
उत्तर – राष्ट्रपति
व्याख्या – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 (2) के अन्तर्गत भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं यानि थल सेना, वायु सेना, तथा नौ सेना ) का प्रधान सेनापति होता है।
प्रश्न – भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति कितने वर्षों बार की जाती है।
- चार वर्ष
- छः वर्ष
- पाँच वर्ष
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – 5 वर्ष
आप को पता है – भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति पांच वर्ष की समाप्ति पर या उससे पहले होता है।
प्रश्न – भारत में किस प्रकार की आपात-स्थिति अभी तक केवल एक बार लागू की गई है।
- ब्राह्र आपात स्थिति
- वित्तीय आपात स्थिति
- राज्य आपात स्थिति
- आन्तरिक आपात स्थिति
उत्तर – आन्तरिक आपात स्थिति
इसे भी जाने – भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। आन्तरिक आपात अब तक एक बार लागू किया गया है।
प्रश्न – भारत का प्रधानमंत्री निम्नलिखित किस प्रक्रिया से बनाया जाता है।
- निर्वाचन
- चयन
- नियुक्ति
- मनोनयन
उत्तर- नियुक्ति
आप भी जाने – अनुच्छेद 75 (1) के अन्तर्गत प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
प्रश्न – संघ का यह कर्त्तव्य होगा कि वह बाह्रा आक्रमण तथा आन्तरिक गड़बड़ी से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे । ऐसा प्रावधान भारतीय संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से किस एक में है।
- अनुच्छेद 215
- अनुच्छेद 275
- अनुच्छेद 355
- अनुच्छेद 325
उत्तर – अनुच्छेद – 355 में
इसे भी जाने – अनुच्छेद 325 में मताधिकार का वर्णन किया गया है।
अनुच्छेद 275 में राज्यों को संघ से अनुदान का वर्णन किया गया है।
अनुच्छेद 215 में उच्च न्यायालय का वर्णन किया गया है।
प्रश्न – भारत के उपराष्ट्रपति को पदच्युत (Remove) करने का संकल्प निम्नलिखित में से कहाँ प्रस्तावित किया जा सकता है।
- केवल राज्यसभा में
- केवल लोकसभा में
- संसद के किसी भी सदन में
- संसद के संयुक्त बैठक में
उत्तर – केवल राज्यसभा में
इसे भी जाने – भारतीय संविधान में यह प्रावधान अनुच्छेद 67 में दिया गया है।
प्रश्न – संसद की संयुक्त बैठक के लिए गणपूर्ति (कोरम) क्या है।
- सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/12
- सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/10
- सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 2/3
- सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/6
उत्तर – सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/10
आप को पता है – संसद के संयुक्त बैठक के लिए गणपूर्ति कुल सदस्यों की कुल संख्या का 1/10 होती है।
प्रश्न – निम्नलिखित भारतीय प्रधानमंत्रियों में से किसने लोक सभा में अविश्वास मत का समान करने से पहले त्यागपत्र दे दिया था।
- चौधरी चरण सिंह
- वी.पी. सिंह
- मोरारजी देसाई
- चन्द्रशेखर
उत्तर- मोरारजी देसाई
आप भी जाने – मोरारजी देसाई देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे इन्होने 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था।
प्रश्न – भारत के राष्ट्रपति का महा अभियोग –
- अकेले राज्य सभा में आरम्भ किया जा सकता है
- अकेले लोक सभा में आरम्भ किया जा सकता है
- संसद के किसी सदन में आरम्भ किया जा सकता है
- संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में आरम्भ किया जा सकता है
उत्तर- संसद के किसी सदन में आरम्भ किया जा सकता है।
इन्हें भी जाने – अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है।
प्रश्न – राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचनों से उठने वाले निर्वाचन विवादों का निस्तारण कौन करता है।
- भारत का निर्वाचन आयोग
- संसद की संयुक्त समिति
- लोकसभा अध्यक्ष
- भारत का उच्चतम न्यायालय
उत्तर- भारत का उच्चतम न्यायालय
अवश्य जाने – राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचनों से उठने वाले निर्वाचन विवादों का निस्तारण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है।
भारतीय संविधान नोट्स पी.डी.एफ. Click here
विश्व में फसल उत्पादन में प्रथम देश Click here
16 महाजनपद और उनकी राजधानी पी.डी.एफ. Click here
This exam is very nice