राजभाषा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

भारतीय संविधान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक राजभाषा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न के बारे में जानगे इस अध्याय से भी प्रतियोगी

परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है । तो आइये जानते है।

राजभाषा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

राजभाषा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न
राजभाषा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न – भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी भाषाएँ बाद में जोड़ी गई थी।

  1. अंग्रेजी, सिन्धी, मराठी, संस्कृत
  2. सिन्धी, कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली
  3. मराठी, उडिया, कोंकणी, नेपाली
  4. संस्कृत, सिन्धी कोंकणी, मणिपुरी

उत्तर – सिन्धी, कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली

व्याख्या – भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची के अन्तर्गत 14 भाषाएँ थी। वर्तमान में आठवीं अनुसूची में कूल 22 भाषाएं है। 71 वें संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी और मणिपुरी को तथा 92 वें संविधान संशोधन द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली तथा सन्थाली को जोड़ा गया ।

प्रश्न – भारतीय संविधान के अनुसार कितनी भाषाओं को कार्यकायी भाषा का दर्जा दिया गया है।

  1. 15
  2. 22
  3. 25
  4. 18

उत्तर – 22

व्याख्या – भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में भाषा का उल्लेख मिलता है। मूल संविधान में 14 भाषाएं को शामिल किया गया था।

प्रश्न – निम्नलिखित में से किस राज्य ने संस्कृत भाषा को राज्य की द्तीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया है ।

  1. उत्तर प्रदेश ने
  2. छत्तीसगढ़ ने
  3. बिहार ने
  4. उत्तराखंड ने

उत्तर – उत्तराखंड

इसे भी जाने – जनवरी, 210 में उत्तराखंड ने संस्कृत भाषा को राज्य की द्तीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था।

प्रश्न – भारत संघ की राजभाषा हिन्दी देवनागरी लिपि में होगी, निहित है।

  1. Article 341 में
  2. अनुच्छेद 342 में
  3. Article 343 (1) में
  4. अनुच्छेद 344 में

उत्तर – अनुच्छेद 343 (1) में

इसे भी जाने – अनुच्छेद 341 में अनुसूचित जातियों के संबंध में प्रावधान करता है।

अनुच्छेद 342 अनुसूचित जनजातियों के संबंध में प्रावधान करता है।

अनुच्छेद 344 में राजभाषा के संबंध में आयोग और संसद की समिति से संबंधित है।

प्रश्न – भारत के संविधान का अनुच्छेद 350 ख उपबन्ध करता है कि भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए एक विशेष अधिकारी होगा जिसे…… नियुक्त करेगा ।

  1. स्वीकर
  2. राष्ट्रपति
  3. प्रधानमंत्री
  4. संसद विधि द्वारा

उत्तर – राष्ट्रपति

व्याख्या – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 350 ख के अनुसार भाषाई अल्पसंख्यक-वर्गों के लिए एक विशेष अधिकारी होगा  जिसे राष्ट्रपति नियुक्त करेगा ।

प्रश्न – निम्नलिखित में से किस भाषा को केन्द्रीय सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल भाषा) का दर्जा दिया गया है।

  1. गुजराती
  2. मराठी
  3. तमिल
  4. मलयालम

उत्तर – तमिल

इसे भी जाने – भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को शमिल किया गया है। भारतीय भाषाओं की प्राचीन साहित्यिक परम्परा का संरक्षण और संवर्द्धन करने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया जाता है।

प्रश्न – निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किस एक के अन्तर्गत, भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में चार भाषाएँ जोड़ी गई, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई ।

  1. संविधान (नब्बेवाँ संशोधन) अधिनियम
  2. Constitution (इक्यानवेवाँ संशोधन) अधिनियम
  3. संविधान (बानवेवाँ संशोधन) अधिनियम
  4. संविधान (तिरानवेवाँ संशोधन) अधिनियम

उत्तर – Constitution (बानवेवाँ संशोधन) अधिनियम

आप को पता है  – 92 वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में बोडो, संथाली, मैथिली तथा डोगरी चार भाषाएँ जोड़ी गई है।

प्रश्न – भारत की सरकारी भाषा संबंधी प्रावधान का संशोधन हो सकता है।

  1. सामान्य बहुमत से
  2. कम से कम 2/3 बहुमत से
  3. कम से कम ¾ बहुमत से
  4. संशोधित नहीं किया जा सकता

उत्तर – कम से कम 2/3 बहुमत से

इसे भी जाने – भारत की सरकारी भाषा संबंधी प्रावधान का संशोधन करने के लिए संसद को अपने दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होगा।

राजभाषा से संबंधित प्रश्न, राजभाषा से संबंधित प्रश्न उत्तर, राजभाषा हिन्दी से संबंधित प्रश्नोत्तरी, राजभाषा हिन्दी से संबंधित प्रश्न

सर्वोच्च न्यायलाय से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर    Click here

मध्यकालीन इतिहास नोट्स पी.डी.एफ.  Click here

विजयनगर साम्राज्य नोट्स पी.डी.एफ.  Click here

हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए Click here

error: Content is protected !!