इस अध्याय में हम भारत में फसल उत्पादन में प्रथम राज्य ( First state in crop production in India)
से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में जानगे । इस अध्याय से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है
इसमें हम सबसे पहले फसलो के बारे में जानगे और उसके सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है वे हम सब मिलकर जानगे।
आइये शुरु करते है ↓
भारत में फसल उत्पादन में प्रथम राज्य
भारत में फसलों के प्रकार (Types Of Crops In India)
1. खरीफ की फसल (Kharif Crop)
2. रबी की फसल (Rabi Crop)
3. जायद की फसल (Zaid Crop
रबी की फसल
यह फसल अक्टूबर-नवम्बर में बोयी जाती है और मार्च-अप्रैल में काट ली जाती है।
इसकी मुख्य फसले हैं।
आइये हम जानते है कौन कौन सी है – गेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों ,आलू, राई, इत्यादि
खरीफ की फसल
यह जून-जूलाई में बोयी जाती है और नवम्बर-सितम्बर में काट ली जाती है ।
इसकी मुख्य फसले हैं- धान, गन्ना, तिलहन, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर इत्यादि
गरमा की फसले – यह मई-जून में बोयी जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है।
जैसे – राई, मक्का, ज्वार, जूट और मडुआ।
जायद की फसलें
खरीफ की फसल और रबी की फसल के बीच में बचनें वाले समय के दौरान जिन फसलों का उत्पादन किया जाता है इन्हे हम जायद की फसलें कहते है।
जैसे – कद्दु, लौकी, तोरई, मूँग, खीरा, मीर्च, टमाटर, सूरजमूखी,खरबूजा, तरबूज
भारत में फसल उत्पादक राज्य
मूँगफली – गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु , कर्नाटक
चाय – असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल
कहवा – कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आन्ध्र प्रदेश
कपास – महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक
रबड़ – केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम
पटसन(जूट) – पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, उड़ीसा
तम्बाकू – आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र
काली मिर्च – केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पाण्डिचेरी
हल्दी – आन्ध्र प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार
काजू – केरल, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश
चावल –पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब
गेहूँ – उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान
ज्वार – महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, एवं आन्ध्र प्रदेश
बाजरा – गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
दलहन – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान
तिलहन – गुजरात, मद्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
जौ – उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब
गन्ना – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब
कृषि पाठ के प्रश्न उत्तर
प्रश्न – भारत का वह राज्य, जो खाद्यान्न उत्पादन में अधिकतम अंशदान करता है ?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
प्रश्न – भारत का वह राज्य जो कपास, मूंगफली , नमक एवं दुग्ध के उत्पादों में प्रथम स्थान पर है ?
उत्तर – गुजरात
प्रश्न – राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र स्थित है ?
उत्तर – त्रिची
प्रश्न – भारत का सर्वाधिक पटसन-उत्पादक राज्य है ?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
प्रश्न – भारत में जूट उद्योग प्रमुखतः केंद्रित है ?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
प्रश्न – वर्ष-भर बोई जाने वाली फसल है ?
उत्तर – मक्का
प्रश्न – शक्तिमान-1 और शक्तिमान-2 आनुवंशिक परिवर्तित फसलें है ?
उत्तर – मक्का की
प्रश्न – केसर का वाणिज्यिक स्तर पर उत्पादन निम्न में से किस राज्य में होता है ?
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
प्रश्न – सब्जी उत्पादन में भारत का स्थान है ?
उत्तर – द्तीय (प्रथम में चीन)
प्रश्न – कंचन एक उन्नत किस्म है ?
उत्तर – आंवला का
प्रश्न – बोरलॉग पुरस्कार , निम्न में से किस एक वैज्ञानिक क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर – कृषि विज्ञान के क्षेत्र में
प्रश्न – भारत के किस राज्यों में से किसे देश का प्रथम पूर्ण रूप से जैविक- राज्य घोषित किया गया है ?
उत्तर- सिक्किम
परीक्षा की दृष्टि से आप इसे भी पढ़े ↓
भारत का भूगोल प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
विश्व का भूगोल प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
भारत के भूगोल से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न Click here
भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम Click here