भारत के भूगोल से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये भारत के भूगोल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग -01 अति महत्वपूर्ण प्रश्न
वनलाइनर प्रश्न होगें ये प्रश्न किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गये है और आने वाली परीक्षाओं के लिए बेहतरीन साबित होगा।
भारत के भूगोल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग -01

भारतीय मानक समय (IST) निम्नलिखित स्थानों में से किसके समीप से लिया जाता है – इलाहाबाद (नैनी) से
भारत का दक्षिणतम बिन्दु कहाँ है – बड़ा निकोबार
किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है –बांग्लादेश (4096.7 किमी.)
डूरंड लाइन किसके साथ भारत की सीमा निर्धारित करती थी – अफगानिस्तान
भारत और चीन की उत्तर-पूर्वी सीमा का सीमांकन कौन-सी रेखा करती है – मैकमोहन रेखा
भारत के किस राज्यों में से किसकी तीन तरफ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ है – त्रिपुरा
भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखण्ड का भाग था जिसे कहते है – गोंडवानालैंड
उत्तर भारत मे उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को कहा जाता है – भाबर
हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है – शिवालिक
शिवालिक पहाड़ियाँ किसका हिस्सा है – हिमालय का
अरावली श्रेणियां किस राज्य में स्थित है – राजस्थान
नीलगिरी पर्वतमाला जिस राज्य में स्थित है वह है – तमिलनाडु
भारत की कौन सी पर्वत श्रेणी केवल ही राज्य में फैली है – अजन्ता (महाराष्ट्र)
दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है – अनाइमुडी
प्रथम भारतीय नारी जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल हुई थी – बछेन्द्री पाल (1984 में)
गुरु शिखर पर्वत चोटी कौन-से राज्य मे अवस्थित है – राजस्थान
नेलांग घाटी किस राज्य में स्थित है – उत्तराखंड में
भारत के किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लम्बा है – गुजरात 1214.70 किमी.)
भारत के किस तटों में से कौन कृष्ण डेल्टा एवं केप कॉमोरिन के मध्य स्थित है – कोरोमंडल तट
किसे केप कॉमोरिन के नाम से भी जाना जाता है – कन्याकुमारी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर पल्याण शिखर (सैंडल पीक) स्थित है – उत्तरी अंडमान में
तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के तट का क्या नाम है – कोरोमण्डल तट
भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगे है – 9
झुमरी तलैया (रेडियो पर गीतों की फरमाइश के लिए प्रसिद्ध) किस राज्य में स्थित है – झारखंड में
भारत के किस राज्य को सिलिकॉन स्टेट के नाम से जाना जाता है – कर्नाटक को
भारत के किस राज्य में से किसे भारत का कोहिनूर कहा जाता है – आंध्र प्रदेश को
वर्ष 1953 में, जब आंध्र प्रदेश राज्य एक अलग राज्य बना, तब उसकी राजधानी कौन बनी –कुर्नूल
जारवा जनजाति के लोग, जो हाल ही में चर्चा में रहे, कहां के निवासी है – अंडमान निकोबार के
हिन्दी के पश्चात कौन-सी भाषा भारत में सबसे अधिक बोली जाीत है – बंगाली
बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है – पद्मा के नाम से
भारत की सबसे बड़ी वाह नदी है – गंगा (2525 किमी.)
उस नदी का नाम बताइए जो केदारनाथ से रूद्र प्रयाग के मध्य बहती है – मंदाकिनी
दक्षिण के गंगा कहा जाता है- कावेरी को
मानसून शब्द की व्युत्पति हुई है – अरबी भाषा से
तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन-से है – नवम्बर-दिसंबर
हुदहुद चक्रवात से भारत का कौन सा तटीय क्षेत्र प्रभावित हुआ था – आंध्र प्रदेश
परीक्षा की दृष्टि से इसे भी आप जाने
भारत का भूगोल प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
विश्व का भूगोल प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 10 Click here
सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग -01 Click here
संविधान प्रैक्टिस सेट सीरिज भाग -05 Click here
प्राचीन इतिहास प्रैक्टिस सेट सीरिज भाग -05 Click here
सभी विषय का विस्तृत में अध्ययन करने के लिए आप Menu विकल्प में जाये और विषय का चुनाव करें।
इसी जैसी और भी बेहतरीन जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइड पर विजिट करते रहिए।
आप जानते है आप अपने प्रिय दोस्तों को भी बताये हमे बेहद खुशी होगी। (www.magkgs.com)