इस अध्याय में हम भारत के प्रमुख बन्दरगाह के बारे में जानेगे इस अध्याय से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में 1 या 2 प्रश्न अवश्य पूछे जाते है। भारत के प्रमुख बन्दरगाह
आइये देखते है ↓
बन्दरगाह किसे कहते है → बंदरगाह (Harbor, हार्बर) किसी बड़े जल निकाय से जुड़ा हुआ ऐसा छोटा जलसमूह होता है जहाँ जलयानों और नावों को बड़े जलनिकाय के खुले पानी से आश्रय मिलता है। बंदरगाहें प्राकृतिक या कृत्रिम हो सकती हैं
भारत के तटवर्ती इलाकों में 13 बड़े बन्दरगाह है , बड़े बन्दरगाह को देख – रेख केन्द्र सरकार करती है ।
और 200 छोटे बन्दरगाह है जिसका देख – रेख राज्य सरकार के द्वरा किया जाता है।

भारत के 13 प्रमुख बन्दरगाह
भारत के प्रमुख बन्दरगाह की सूची
1.मुंबई बन्दरगाह
2.न्हावाशेवा बन्दरगाह (जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह)
3.कांडला बन्दरगाह
4.मार्मूगवो बन्दरगाह
5.न्यू मंगलोर
6.कोलकाता- हल्दिया बन्दरगाह
7.पारादीप
8.विशाखापट्टनम बन्दरगाह
9.एन्नौर बन्दरगाह
10.चेन्नई बन्दरगाह
11.तूतीकोरिन बन्दरगाह
12.कोचीन बन्दरगाह
13.पोर्टब्लेयर बन्दरगाह
मुंबई बन्दरगाह
- यह प्राकृतिक बन्दरगाह है जो मुंबई में स्थित है, इसे भारत का प्रवेश द्वारा कहा जाता है यह अन्य बन्दरगाहों की अपेक्षा ये बहुत बड़ा है।
- इस बन्दरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से भी अधिक है।
- भारत में सर्वाधिक व्यापार मुंबई बन्दरगाह से होता है।
- इसे पश्चिम तट का सबसे प्राकृतिक बन्दरगाह है।
- यहाँ पर सर्वाधिक आयत किया जाता है।
न्हावाशेवा बन्दरगाह (जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह)
- इस बन्दरगाह का नया नाम जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह कर दिया गया है।
- यह बन्दरगाह मुंबई बन्दरगाह के निकट स्थित है। इस बन्दरगाह का निर्माण मुंबई बन्दरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया है।
कांडला बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह गुजरात राज्य में स्थित है यह कच्छ की खाड़ी में स्थित है , इसे ज्वारीय बन्दरगाह भी कहा जाता है।
मुर्मूगावो बन्दरगाह
- इसके नाम से ही पता चलता है कि ये बन्दरगाह गोवा राज्य में स्थित है। ये अरब सागर के तट पर स्थित है यह बन्दरगाह प्राकृतिक बन्दरगाह है।
न्यू मंगलोर बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह कर्नाटक राज्य में स्थित है। इस बन्दरगाह से केन्द्रमुख खान से लौह अयस्क का निर्यात किया जाता है।
कोलकाता- हल्दिया बन्दरगाह
- इस बन्दरगाह के नाम से ही पता चलता है कि ये बन्दरगाह कोलकाता में स्थित है।
- यह बन्दरगाह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बन्दरगाह है।
- यह बन्दरगाह हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बन्दरगाह है।
- कोलकाता बन्दरगाह के दक्षिण में हल्दिया बन्दरगाह का विकसित किया गया है।
-
पारादीप बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह भारत का पूर्वी तट कि किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है।
विशाखापट्टनम बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह आन्द्र प्रदेश के महानगर विशाखापट्टनम में स्थित है।
- यह एक प्राकृतिक एवं सबसे गहरा बन्दरगाह है।
- इस बन्दरगाह पर जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत किया जाता है।
-
एन्नौर बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह तमिलनाडु राज्य में है, जो चेन्नई बंदरगाह से 24 कि.मी. उत्तर की ओर कोरोमण्डल तट पर अवस्थित है।
चेन्नई बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बन्दरगाह है।
- भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बन्दरगाह है।
- यह बन्दरगाह भारत का सबसे पुराना एवं कृत्रिम बन्दरगाह है।
- चेन्नई बन्दरगाह का दबाव कम करने के लिए एन्नौर बन्दरगाह का निर्माण किया गया।
-
तूतीकोरिन बन्दरगाह
- ये तो आप को पता है कि यह बन्दरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिण छोर पर स्थित है।
कोचीन बन्दरगाह
- यह बन्दरगाह केरल राज्य में स्थित है यह एक प्राकृतिक बन्दरगाह है।
- कोचीन बन्दरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बन्दरगाह माना जाता है।
- इस बन्दरगाह से चाय, कॉफी, मासलों के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।
- पोर्टब्लेयर बन्दरगाह
- इसे भी जाने ये बन्दरगाह अंडमान निकोबार में स्थित है।
आइये हम देखते है कि बन्दरगाह से प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार से प्रश्न पूछे जाते है।
- भारत में तम्बाकू का अधिकांश निर्यात किस बन्दरगाह से होता है → चन्नई बन्दरगाह से
- भारत एवं श्रीलंका के बीच रामेश्वरम् का पंबन द्वीप स्थित है।
- भारत के कुल समुद्री व्यापार का 76% बड़े बन्दरगाहों से निपटता है।
- भारत के कुल समुद्री विदेशी व्यापार का 1/4 हिस्सा मुम्बई बन्दरगाह द्वारा सम्पन्न होता है।
- नारियल एवं इलायची का निर्यात कोचीन बन्दरगाह से होता है।
- मार्मूगावो बन्दरगाह से मुुख्य रूप से लौह-अयस्क का निर्यात होता है।
- विशाखापत्तनम बन्दरगाह के निकट जहाज निर्माण केन्द्र भी स्थित है।
- काण्डला बन्दरगाह क्षेत्र को मुक्त व्यापार क्षेत्र घोषित किया गया है। यहाँ व्यापार करने में चुग्गी नहीं लगती है।
- विशाखापत्तनम, मुम्बई, कोच्चि,मार्मूगावो, पारादीप, तूतीकोरीन प्राकृतिक बन्दरगाहों के उदारहण है।
इसे भी जाने आप ↓
भारत का भूगोल टेस्ट सीरिज Click here
भारत का भूगोल का परिचय जाने click here
विश्व का भूगोल टेस्ट सीरिज Click here
संविधान प्रैक्टिस सेट सीरिज Click here
1 thought on “भारत के प्रमुख बन्दरगाह”
Comments are closed.