भारत की जनगणना 2011 PDF Download

मेरे प्रिय दोस्तो आज के इस अध्याय में हम जानगे कि भारत की जनगणना 2011 PDF Download से सम्बन्धित महत्वपूर्ण

प्रश्न के बारे में जानगे  इस अध्याय से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है। इसका पी.डी.एफ. भी डाउनलोड करें।

भारत की जनगणना 2011 PDF Download

भारत की जनगणना 2011 PDF Download
भारत की जनगणना 2011 PDF Download

ब्रिटिश भारत में पहली जनगणना लार्ड मेयो के कार्यकाल में 1872 में हुई थी।

कौटिल्य के अर्थशास्त्र में जनगणना का उल्लेख मिलता है।

अबुल फजल द्वारा रचित आइने अकबरी में भी जनगणना का उल्लेख मिलता है।

1881 ई. में लॉर्ड रिपन के समय से प्रत्येक दस वर्ष के अंतराल पर जनसंख्या का क्रमवार आकलन प्रारंभ हुआ ,जो आज भी जारी है।

स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना, वर्ष 1951 में हुई जिसके जनगणना आयुक्त आर. ए. गोपालास्वामी थे।

वर्ष 2011 की जनगणना 21 वीं शताब्दी की दूसरी जनगणना है।

15 वीं जनगणना 2011 का नारा है हमारी जनगणना हमारा भविष्य

जनगणना आयुक्त देशभर में जनगणना संबंधी कार्यों को निर्देशित करता है तथा जनगणना के आंकड़ों को जारी करता है।

भारत के जनांकिकीय इतिहास में वर्ष 1921 को महान विभाजन काल कहा जाता है क्योंकि 1911 से 1921 ई. के दौरान भारत में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि ऋणात्मक थी।

भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का मात्र 2.4% है।

जबकि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है।  (2011)

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है, जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान सातवां है।

भारत का जनसंख्या घनत्व 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से बढ़कर 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. हो गया है।

देश में अब तक पूर्ण साक्षर घोषित किया गया एक मात्र राज्य केरल है।

2011 में अनुसूचित जातियों में लिंगानुपात 945 है।

2011 में अनुसूचित जनजातियों का लिंगानुपात 990 है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि सबसे छोटा राज्य गोवा है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बडा राज्य उत्तर प्रदेश है, जबकि सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।

जनसंख्या की दृष्टि से शीर्ष चार राज्य  (घटते क्रम में) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल

भारत के न्यूनतम जनसंख्या वाले चार राज्य (बढ़ते क्रम में) सिक्किम, मिजोरम , अरूणाचल प्रदेश, गोवा

सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्य (घटते क्रम में) – बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश

प्रति 10 वर्षों के मध्य होने वाली जनसंख्या में वृद्धि को दशकीय वृद्धि दर कहते है।

सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाले चार राज्य (घटते क्रम में) –मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर।

न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले राज्य (बढ़ते क्रम में) नगालैंड, केरल, गोवा , आंध्र प्रदेश

प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहते है।

सर्वाधिक लिंगानुपात वाले चार राज्य (घटते क्रम में) केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़

न्यूनतम लिंगानुपात वाले चार राज्य है  (बढ़ते क्रम में) हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम , पंजाब ।

संपूर्ण जनसंख्या में 0-6 वर्ष की आयु वर्ग में से प्रति 1000 बालकों की तुलना में 0-6 वर्ष की आयु वर्ग में बालिकाओं की संख्या को शिशु लिंगानुपात कहते है।

7 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के जो व्यक्ति किसी भी भाषा को पढ़-लिख सकते है उन सभी व्यक्तियों का साक्षर कहा जाता है ।

7 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वर्ग वाली कुल जनसंख्या में से साक्षर व्यक्तियों के प्रतिशत को जनसंख्या की साक्षरता दर कहते है।

सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में) केरल, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा

न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में) – बिहार, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड

सर्वाधिक पुरुष साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में) – केरल, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है।

जबकि सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का है।

सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है।

दादर एवं नगर हवेली न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश है।

कोई भी अनुसूचित जाति लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निवास नहीं करती है।

 

परीक्षा की दृष्टि से इसे भी जाने 

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान नोट्स पी.डी.एफ.  Click here

भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान पी.डी.एफ.  Click here

संविधान ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट Click here

हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए Click here

किसी भी विषय को विस्तृत में पढ़ने के लिए आप Menu विकल्प का चुनाव करे।

भारत की जनगणना 2011 PDF Download Click here Click here

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: