आइये हम जानेगे कि भारत का भुगोल परिचय, भारत एवं कर्क रेखा , दूरस्त बिन्दु ग्लोब पर स्थिति, क्षेत्रफल-सीमाएं-सम्बन्द्ध तथ्य

परिचय (Introduction)
प्राचीन ग्रन्थ विष्णु पुराण के अनुसार पृथ्वी का वह भू-भाग जो उत्तर में हिमाद्रि, हिमवान एवं हेमकूट पर्वत तन्त्र से लगकर दक्षिण में सेतुबन्ध(हिन्द महासागर) तक विस्तृत है उसे भारत करते हैं।
वैदिक काल में भारत कबीले के राजा भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।
ईरानियों ने भारत के पश्चिम में स्थित सिन्धु नदी को हिन्दू (Hindu) नदी तथा इसके पूरब में स्थित क्षेत्र को हिन्दुस्तान (Hindustan) कहा।
यूनानियों ने सिन्धु नदी को इंडोस ( In dos ) तथा रोमवासियों ने इंड्स (Indus) कहा तथा इसी के नाम पर हमारे देश का नाम इण्डिया (INDIA) पड़ा ।
संयुक्त राष्ट्र संघ (U N O) में भारत का उल्लेख INDIA के नाम से ही किया गया है ।
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश (Democratic Country) है.
भारत की ग्लोब पर स्थिति (Position of India on the Globe)
सम्पूर्ण भारतीय भू-भाग उत्तर गोलार्द्ध ( Northern Hemisphere) में स्थित है।
भारत 804 उत्तरी अक्षांश से 3706 उत्तरी अक्षांश तथा 6607 से 97025 पूर्वी देशान्तरों के बीच विस्तृत है।
भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटते हुए कर्क रेखा (Tropic of Cancer) अथवा 23 1/20 अक्षांश रेखा राज्यों 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
भारत के 8 राज्य जिनसे होकर कर्क रेखा गुजरती है –
- गुजरात
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- झारखण्ड
- पश्चिम बंगाल
- त्रिपुरा
- मिजोरम
क्या आप को पता हैं → कम्प्यूटर समान्य ज्ञान से 200 प्रश्न जानने के लिए Click here |
नोट आठ राज्य जो कर्क रेखा पर इनको याद करने का ट्रिक – छाम झमिला त्रिगुप
आईये देखते है ( छ → छत्तीसगढ़ , म → मध्य प्रदेश , झ → झारखण्ड , मि → मिजोरम , त्रि → त्रिपुरा , गु → गुजरात , प → पश्चिम बंगाल )
82 1/20 पूर्वी देशान्तर रेखा इलाहाबाद के निकट से गुजरती है तथा भारतीय मानक समय (I S T) का निर्धारण करती है।
क्या आप को पता है I S T का पुरा नाम → (Indian Standard Time) , GMT → Greenwich Mean Time
IST एवं GMT में 5.5 घंटे का अन्तर है तथा IST, GMT से आगे चलती है।
भारत की मुख्य भूमि के दक्षिणतम हिस्से की विषुवत रेखा (Equator) से दूरी 876 किमी. है।
भारत के दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा पॉइन्ट का अक्षांशीय विस्तार 6030 उत्तरी अक्षांश तक है।
क्षेत्रफल, सीमाएँ एवं सम्बन्ध तथ्य (Area, Boundaries & Associated Facts)
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किसी है, जो कि विश्व के क्षेत्रफल का 2.43% हिस्सा है तथा इस मामले में भारत विश्व में 7 वें स्थान पर स्थित है।
क्षेत्रफल के लिहाज से विश्व के 6 बड़े देश हैं –
- रुस
- कनाडा
- ब्राजील
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- चीन
भारत का क्षेत्रफल एशिया महादेश के क्षेत्रफल में लगभग 7.4% का योगदान करता है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का एशिया महादेश में दूसरा स्थान है, जबकि चीन का प्रथम स्थान है।
भारत का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य राजस्थान (342239) वर्ग किसी है।
भारत का सबसे कम क्षेत्रफल राज्य गोवा ( 3702 वर्ग किमी.) है।
भारत का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान निकोबार ( 8249 वर्ग किमी.) है।
भारत में न्यूनत क्षेत्रफल वाला केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला लद्दाख (82665 वर्ग किमी.) है।
भारत की कुल स्थलीय सीमा 15200 किमी. है।
भारत की कुल द्वीप-सहित तटीय सीमा (तटरेखा) 7515.5 किमी. लम्बी है।
भारत की द्वीप रहित तटीय सीमा 6100 किमी. है।
भारत में समुद्री तट रेखा (Coastline) राज्यों की संख्या 9
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- गोवा
- कर्नाटक
- केरल
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- ओडिशा
- पश्चिम बंगाल
भारत में सर्वाधिक (कटी-फटी होने के कारण) लम्बी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है।
अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone)
- प्रादेशिक समुद्री सीमा → भारत तट से 12 नॉटिकल मील की दूरी तक स्थित है।
- संलग्न क्षेत्र→ भारत की प्रादेशिक समुदी सीमा के अन्त में 24 नॉटिकल मील आगे तथा संलग्न क्षेत्र विस्तृत है।
- अनन्य आर्थिक क्षेत्र → संलग्न क्षेत्र के 200 नॉटिकल मील आगे तक भारत का अनन्त आर्थिक क्षेत्र विस्तृत है। जिसमें भारत को वैज्ञानिक अनुसन्धान एवं नए द्वीपों के निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विदोहन की छूट है।
भारत में दूसरी सबसे लम्बी/प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक लम्बी तटरेखा वाला राज्य आन्ध्र प्रदेश है।
भारत की मुख्य भूमि के दक्षिणतम सिरे पर कन्याकुमारी स्थित है।
भारत का दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा पॉइन्ट इसका पूर्व नाम→ पिग्मेलियन पॉइन्ट है , जो कि ग्रेट निकोबार में स्थित है। इन्दिरा पॉइन्ट एवं इण्डोनेशिया के बीच ग्रेट चैनल गुजरती है।
1914 ई. में शिमला में आयोजित एक त्रि-दलीय सम्मेलन में (जिसमें भारत, चीन एवं तिब्बत के प्रतिनिधि उपस्थित थे), भारत एवं चीन के बीच सीमा का निर्धारण हुआ।
भारत की उत्तरी व पूर्वी सीमा रेखा है जिसे मैकमोहन रेखा कहते हैं।
मैकमोहन रेखा की लम्बाई 4224 किमी है।
1896 ई. में पर डूरण्ड ने भारत-अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण किया।
डूरण्ड रेखा वर्तमान में पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा-रेखा है।
1947 ई. में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा -रेखा का निर्धारण हुआ है। इसे रेडक्लिफ रेखा ( Redciliff line ) कहते हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 ई. के युद्ध के पश्चात नियन्त्र रेखा (Line of Control) का निर्धारण हुआ।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल, असम. मेघालय और त्रिपुरा राज्य स्थित है।
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला राज्य
भारत के 16 राज्य ऐसे है, जो पड़ोसी देशों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं का निर्माण करते है।
जम्मु-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात पाकिस्तान के साथ सीमा बनाते हैं।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम नेपाल के साथ सीमा बनाते है।
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय एवं त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ सीमा बनाते है।
पूर्वात्तर भारत के राज्यों में नागालैण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमाएँ बांग्लादेश से नहीं सटतीं ।
अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्ड, मणिपुर, एवं मिजरोम म्यान्मार के साथ सीमा बनाते है।
सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरूणाचल प्रदेश भूटान के साथ सीमा बनाते है।
भारत में सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला राज्य अरूणाचल प्रदेश है।
आइये कुछ भारत का भूगोल सामान्य परिचय, क्षेत्रफल , अक्षांशीय विस्तार, मानक समय, भारत एवं कर्क रेखा , दूरस्थ बिन्दु सीमावर्ती देश के महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे मे जाने ये देखेे कि परीक्षाओं में किस प्रकार प्रश्न पूछे जाते है –

भारत-का-परिचय-क्षेत्रफल-अक्षाशीय-विस्तर-कर्क-रेखा-
- भारतवर्ष आकार मे विश्व का है – सातवाँ सबसे बडा देश है
- भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है परन्तु इसकी – सम्पूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
- जिस जिले से 700 पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है वह है – जैसलमेर
- कितने भारतीय प्रदेशों से होकर कर्क रेखा गुजरती है – 8 राज्यो से
- कौन सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है – 23030 उत्तर
- भारत मानक समय एवं ग्रीनविच माध्य समय में अन्तर पाया जाता है – +5 1/2 घंटे
- भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिन्दु ( Southernmost Point) है – इन्दिरा प्वाइंट पर ( यह ग्रेट निकोबार अथवा बड़ा निकोबार द्वीप में स्थित है)
- डूरंड लाइन किसके साथ भारत की सीमा निर्धारित करती थी – अफगानिस्तान
- भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है – परवर्ती सीमा का
- भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारित की गई थी – रेडक्लिफ रेखा द्वारा
- भारत-श्रीलंगा से अलग होता है – पाक जलडमरुमध्य से
- भारत के किस प्रदेश की सीमाएँ तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है – (?) इसका उत्तर आप कमेंट बॉक्स में दे (ये आप के लिए प्रश्न है उत्तर कमेंट बॉक्स में दे )
इसी जैसी और भी बेहतरीन जानकारी के लिए विजिट करते रहिए magkgs.com पर और अपने दोस्तो के पास भी शेयर करते रहें।
अगर आप हमारे टेलीग्राम पर जुडना चाहते है Click here