आइये जानते है भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQs से सम्बन्धित महत्वपूर्ण mcq ये प्रश्न विगत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में
पूछे गये है और आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण भारतीय संविधान की प्रस्तावना ।
उम्मीद है कि यह क्विज UPSC/PCS/SSC/CDS/ All Oneday Exams प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी |
भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQs

प्रश्न – सर्वप्रथम किस देश ने प्रस्तावना को संविधान का भाग बनाया ।
A. भारत
B. चीन
C. अमेरिका
D. फ्रांस
उत्तर – अमेरिका
व्याख्या – अमेरिका ने सबसे पहले अपने संविधान में प्रस्तावना को सम्मिलित किया और प्रस्तावना संविधान का परिचय या सार होती है।
प्रश्न – भारतीय संविधान की प्रस्तावना में न्याय की अवधारणा के सही संयोजन है।
A. आर्थिक, राजनीतिक तथा धार्मिक
B. सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक
C. सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक
D. सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक
उत्तर – सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक
व्याख्या – भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय का उपबंध किया है।
प्रश्न – भारतीय संविधान की प्रस्तावना हमारे देश को सम्बोधित करती है ।
A. भारत
B. हिन्दुस्तान
C. आर्य देश
D. इंडिया, दैट इज भारत
उत्तर – भारत
व्याख्या – भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रारम्भ हम, भारत के लोग शब्दों से प्रारम्भ होता है।
प्रश्न – भारतीय संविधान की प्रस्तावना में दो शब्द समाजवादी एवं पंथ-निरपेक्ष किस वर्ष में जोड़े गए ।
A. वर्ष 1976
B. वर्ष 1978
C. वर्ष 1977
D. वर्ष 1979
उत्तर – वर्ष 1976
व्याख्या – समाजवादी एवं पंथनिरपेक्ष शब्द को 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम , 1976 द्वारा जोड़ा गया था।
प्रश्न – उच्चतम न्यायालय के किस मामले में यह निर्णीत किया गया है कि प्रस्तावना संविधान का मूलभूत ढॉचा है ।
A. नकारा बनाम भारत संघ
B. केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
C. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
D. चन्द्र भवन बनाम मैसूर राज्य
उत्तर – केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
व्याख्या – उच्चतम न्यायलय के मामले में केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य के मामले माननीय उच्चतम न्यायालय ने प्रस्तावना को संविधान का अंग तथा संविधान का मूलभूत ढॉंचा माना।
प्रश्न – राष्ट्र की एकता और अखंडता शब्दों का भारत के संविधान की उद्देशिका में किस संशोधन के माध्यम से समावेश हुआ था ।
A. 41 वाँ संशोधन
B. 44 वाँ संशोधन
C. 43 वाँ संशोधन
D. 42 वाँ संशोधन
उत्तर – 42 वाँ संशोधन
व्याख्या – आप को पता है भारत की संविधान की उद्देशिका में राष्ट्र की एकता और अखंडता शब्द को भारतीय संविधान के 42 वाँ संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा जोड़ा गया ।
प्रश्न – भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अभी तक संशोधन हो चुका है ।
A. तीन बार
B. दो बार
C. एक बार
D. कभी नहीं
उत्तर – एक बार
व्याख्या – प्रस्तावना को अब तक मात्र एक बार ही संशोधन हुआ है।
42 वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े गये
1.समाजवादी 2. पंथनिरपेक्ष या धर्मनिरपेक्ष 3. अखण्डता
प्रश्न – भारत का संविधान जैसा कि संविधान सभा द्वारा विरचित किया गया, अंति रूप से अंगीकृत तथा अधिनियमित हुआ था ?
A. 30 जनवरी, 1949 को
B. 15 अगस्त, 1947 को
C. 26 नवम्बर, 1949 को
D. 26 जनवरी, 1950 को
उत्तर – 26 नवम्बर 1949 को
व्याख्या – संविधान की प्रस्तावना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वह संविधान हम भारत के लोगों द्वारा 26 नवम्बर 1949 को
एतद द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है ।
प्रश्न – निम्नलिखित में से किसे शक्ति का सर्वोच्च स्रोत माना जाता है ।
A. भारत के सर्वोच्च न्यायालय को
B. भारत के संविधान को
C. भारत की संसद को
D. भारतके सर्वोच्च न्यायालय को
उत्तर – भारत के संविधान को
व्याख्या – भारतीय संविधान के अनुसार शक्ति के स्रोत के रूप में भारत का संविधान सर्वोच्च है।
क्योकि कार्यपालिका शक्ति , विधायी शक्ति एवं न्यायिक शक्ति सभी का स्रोत संविधान ही है।
प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान का आधारभूत ढॉचा नहीं है ।
A. न्यायिक समीक्षा
B. मौलिक कर्त्तव्य
C. मौलिक अधिकार
D. उद्देशिका
उत्तर – मौलिक कर्त्तव्य
प्रश्न – भारत में सम्प्रभु कौन है ।
A. हम, भारत के लोग
B. मंत्रिपरिषद्
C. भारत का राष्ट्रपति
D. भारत का प्रधानमंत्री
उत्तर – हम, भारत के लोग
व्याख्या – भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि हम भारत के लोग भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न… अधिनियमित एवं आत्मार्पित करते है । सम्प्रभु राज्य उसे कहते है।
प्रश्न – संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से सही क्रम में है।
1.समाजवादी
2. लोकतंत्रात्मक
3. संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न
4. पंथ निरपेक्ष
A. 4, 1, 3, और 2
B. 3, 1, 4 और 2
C. 3, 4, 2 और 1
D. 3 , 4 , 1 और 2
उत्तर – 3, 1, 4 और 2
व्याख्या – हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए।
प्रश्न – भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद है ।
A. 365
B. 394
C. 395
D. 379
उत्तर – 395
व्याख्या – भारतीय संविधान में 22 भाग 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियों में विभक्त है।
प्रश्न – भारतीय संविधान में कौन से भाग शान्तिमय सामाजिक क्रान्ति के प्रति संविधान निर्माताओं की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते है ।
A. प्रस्तावना
B. मूलाधिकारों से सम्बन्धित भाग ।।।
C. नीति निदेशक सिद्धान्तों से सम्बन्धित भाग IV
D. उपरोक्त तीनों
उत्तर – उपरोक्त तीनों
व्याख्या – भारतीय संविधान की प्रस्तावना मूल अधिकार तथा नीतिनिदेशक तत्व तीनों शान्तिमय सामाजिक क्रान्ति के प्रति संविधान
निर्माताओं की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते है।
इसे भी जाने – भारतीय संविधान ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट 02 Click here
भारतीय संविधान से 1000 + प्रश्न PDF Click here
भारतीय अर्थव्यवस्था प्रैक्टिस सेट03 Click here
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए Click here