भारतीय संविधान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक भारतीय मूल अधिकार के महत्वपूर्ण प्रश्न उतर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के
बारे में जानगे अनुच्छेद 12-35 तक Fundamental Rights MCQ तो आइये जानते है।
भारतीय मूल अधिकार के महत्वपूर्ण प्रश्न उतर

प्रश्न – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में राज्य शब्द निम्न में से किस भाग पर लागू होता है।
A. भाग ।।।
B. भाग 4
C. भाग ।।। व भाग 4 दोनों में
D. सम्पूर्ण संविधान में
उत्तर – भाग।।। व भाग 4 दोनों में
व्याख्या – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में प्रयुक्त राज्य शब्द संविधान के भाग 3 में (मूल अधिकार) एवं भाग – 4 में नीति
निदेशक तत्व) दोनों भागों पर लागू होता है।
प्रश्न – अच्छादन का सिद्धान्त संविधान के निम्न में से किस अनु्च्छेद से सम्बन्धित है।
A. अनुच्छेद 12
B. अनुच्छेद 16
C. अनुच्छेद 15
D. अनुच्छेद 13 (1)
उत्तर – अनुच्छेद 13 (1)
व्याख्या – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 (1) के सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय में भीखाजी बनाम मध्य प्रदेश राज्य 1955 ए.सी.के
बाद में आच्छादन का सिद्धांत प्रतिपादित किया ।
अनुच्छेद 12 में राज्य की परिभाषा
अनु्च्छेद 15 में धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिबंध।
प्रश्न – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में उल्लिखित राज्य की अवधारणा में शामिल है ।
A. रेलवे बोर्ड
B. न्यायपालिका
C. विश्वविद्यालय
D. ये सभी
उत्तर – ये सभी सही है।
प्रश्न – भारतीय संविधान के निर्मातओं के द्वारा संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की अवधारणा को किस देश के संविधान से लिया गया है।
A . कनाड़ा से
B. आयरलैंड से
C. संयुक्त राज्य अमेरिका से
D. ऑस्ट्रेलिया से
उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका से
व्याख्या – भारतीय संविधान के निर्माताओं द्वारा संविधान में न्यायिक पुर्नविलोकन की अवधारणा संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ग्रहण की गई है।
प्रश्न – संविधान की मूल संरचना का सिद्धान्त स्थापित किया गया था ।
A. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
B. इन्द्र साहनी बनाम भारत संघ
C. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या – संविधान की मूल संरचना का सिद्धांत केशवादनंद भारती के वाद में स्थापित किया गया था।
प्रश्न – संविधान के 24 वें संशोधन अधिनियम विधिमान्यता को चुनौती दी गई थी।
A. गोलकनाथ वाद में
B. केशवानन्द भारती वाद में
C. इंदिरा नेहरू गाँधी वाद में
D. मिनवॉ मिल्स वाद में
उ्त्तर – केशवानन्द भारती वाद में
व्याख्या – गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य 1968 SC के मामले में दिये गए निर्णय के प्रभाव को समाप्त करने के लिए संसद में 24 वां
संविधान संशोधन अधिनियम 1971 द्वारा किया गया ।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQ Click here
भारतीय संविधान नोट्स पी.डी.एफ. Click here
अर्थव्यवस्था ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट Click here