इस अध्याय में हम भौतिक विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक प्रकाश से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर mcq, Quiz जानके इस अध्याय से भी
प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है । और सभी प्रश्नो का उत्तर व्याख्यात्मक सहित जानगे।
प्रकाश से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर
प्रश्न – प्रकाश विकिरणों की प्रकृति होती है।
- तरंग के समान
- कण के समान
- तरंग एवं कण दोनों के समान
- तरंग एवं कण,किसीके समान नहीं
उत्तर – तरंग एवं कण दोनों के समान
व्याख्या – प्रकाश दोहरी प्रकृति प्रदर्शित करता है कभी कण के समान तथा कभी तरंग के समान ।
प्रश्न – प्रकाश का वेग अधिकतम होता है ।
- हीरे में
- हाइड्रोजन में
- पानी में
- निर्वात में
उत्तर – निर्वात में
व्याख्या – प्रकाश का वेग अधिकतम निर्वात में होता है ।
प्रश्न – सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुंचने में लगने वाला समय है लगभग।
- 4.2 से.
- 8.5 मिनट
- 4.8 से.
- 3.6 घंटे
उत्तर 0 8.5 मिनट
व्याख्या – सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी की सतह तक पहुँचने में 500 सेकंड लगते है जिसे मिनट में बदलने पर लगभग 8.5 मिनट होगा।
प्रश्न – प्रकाश तरंगों के वायु से कांच में जाने पर जो चर (Variables) प्रभावित होते है, वे हैं।
- तरंग दैर्ध्य , आवृत्ति और वेग
- तरंग दैर्ध्य और आवृत्ति
- वेग और आवृत्ति
- तरंग दैर्ध्य और वेग
उत्तर – तरंग दैर्ध्य और वेग
व्याख्या – जब कोई प्रकाश तरंग वायु से कांच या कांच या एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो प्रकाश की आवृत्ति वही रहती है लेकिन उसका तंरग दैर्ध्य तथा वेग बदल जाता है।
प्रश्न – जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो निम्न में से कौन सा एक अपरिवर्तित रहता है।
- तीव्रता
- वेग
- आवृत्ति
- तरंग दैर्ध्य
उत्तर – आवृत्ति
प्रश्न – निम्नलिखित में से किस परिघटना का उपयोग ऑप्टिकल फाइबर में किया जाता है ।
- व्यतिकरण
- अपवर्तन
- पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
- ध्रुवण
उत्तर – पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
व्याख्या – प्रकाश पूर्ण ऑतरिक परावर्तन के सिद्धान्त पर कार्य करती है इनमें प्रकाश ऊर्जा का किसी प्रकार का क्षय नहीं होता है।
प्रश्न – मरीचिका का बनना उदाहरण है।
- अपवर्तन का
- कुल आंतरिक परावर्तन का
- परिक्षेपण का
- विवर्तन का
उत्तर – कुल आंतरिक परावर्तन का
आप भी जाने – मृगमरीचिका एक प्रकाश का वायुमंडलीय दृष्टिभ्रम है , जिसमें प्रेक्षक अस्तित्व हीन जलाशय एवं दूरस्थ वस्तु के उल्टे या बड़े आकार के प्रतिबिंब तथा अन्य अनेक प्रकार के विरुपण देखता है।
प्रश्न – एक इलेक्ट्रॉनिक पुंज को फास्फोरस कोटेड पर्दे पर फोकस कर प्रतिबिम्बों को पर्दे पर जनित करना कहलाता है।
- मास्टर स्कैन
- रडार स्कैन
- टोटल स्कैन
- रोस्टर स्कैन
उत्तर – रोस्टर स्कैन
आप को पता है – रोस्टर स्कैन का प्रयोग CRT ( Cathode Ray Tube) मॉनिटरों में होता है, इसमें इलेक्ट्रॉन गन के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक पूंज का प्रक्षेपित किया जाता है।
प्रश्न – दूरदर्शन के संकेत एक निश्चित दूरी के बाद नहीं मिल सकते क्योंकि ।
- संकेत दुर्बल है
- वायु संकेत की शोषित कर लेती है
- पृथ्वी की सतह वक्राकार है
- एन्टीना दुर्बल है
व्याख्या – पृथ्वी की सतह व्रकाकार होने के कारण दूरदर्शन के संकेद एक निश्चित दूरी के बाद नहीं मिल सकते, क्योंकि सिग्नल्स पृथ्वी की सतह से न टकराकर आगे बढ़ जाएंगे।
प्रश्न – वातावरण में प्रकाश का विसरण निम्नलिखित किस वजह से होता है।
- कार्बन डाइऑक्साइड
- हीलियम
- धूल-कण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर –धूल-कण
व्याख्या – सूर्य का प्रकाश विभिन्न रंगों का मिश्रण होता है। जब वह वायुमण्डल से होकर गुजरता है तो मार्ग में आने वाले हवा के अणुओं तथा धूल एवं अन्य पदार्थों के सूक्ष्म कणों द्वारा इसका प्रकीर्णन हो जाता है।
प्रश्न – सबसे कब वेव लेंथ ( तरंग दैर्ध्य) वाला प्रकाश होता है।
- लाल
- नीला
- पीला
- बैंगनी
उत्तर – बैंगनी
सबसे कम वेव लेंथ बैंगनी का होता है। और लाल का अधिक
प्रश्न –आकाश की नीला रंग किस कारण होता है।
- प्रकाश की प्रकीर्णन
- light का परिक्षेपण
- प्रकाश का व्यतिकरण
- सूर्य द्वारा नीले प्रकाश का अन्य रंगों की तुलना में अधिक उत्सर्जन
उत्तर – प्रकाश की प्रकीर्णन
व्याख्या – आकाश का नीला रंग प्रकाश का प्रकीर्णन के कारण होता है।
प्रश्न – धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्न में से कौन सा सबसे उचित है।
- मात्र काला
- मात्र उजला
- ऊपर उजला नीचे काला
- ऊपर काला नीचे उजला
उत्तर – ऊपर उजला नीचे काला
व्याख्या – आप सब जानते है श्वेत रंग प्रकाश का पूर्णतया परावर्तक है, जिससे बहुत कम मात्रा में ऊष्मा अवशोषित हो पाती है। इस लिए छाते की ऊपरी सतह सफेद होने से ही गर्मी में धूप से बचा जा सकता है।
प्रश्न – कार के पीछे आने वाले यातायात को देखने के लिए निम्नलिखित प्रकाश के दर्पणों में से किसका उपयोग होता है।
- उत्तल दर्पण का
- अवतल दर्पण का
- समतल दर्पण का
- गोलीय दर्पण का
उत्तर – उत्तल दर्पण का
व्याख्या – उत्तर दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब आभासी, सीधे एवं वस्तु से छोटे बनते है इसका द्वारा काफी बड़े क्षेत्र की वस्तुओं का प्रतिबिम्ब एक छोटे से क्षेत्र में बन जाता है।
प्रश्न – अन्तरिक्ष यात्री को आकाश का रंग दिखाई देता है।
- काला
- सफेद
- लाल
- नीला
उत्तर – काला
व्याख्या – सूर्य का श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है जो इस प्रकार है बैंगनी, जामूनी , नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल।
बैंगनी प्रकाश का तरंग दैर्ध्य सबसे कम होता है। जबकि लाल का सबसे अधिक होता है।
प्रश्न – जल में वायु का बुलबुला, जिसकी भॉंति व्यवहार करेगा, वह है।
- अवतल लेंस
- उत्तल लेंस
- उत्तर दर्पण
- अवतल दर्पण
व्याख्या – अवतल लेंस
आप को पता है – पानी में डूबा हुआ वायु का बुलबुला, जिसकी सतह उत्तल होती है। यह अवतल लेंस (अपसारी लेंस) की भांति व्यवहार करता है।
प्रश्न – निकट दृष्टि दोष की रोग मुक्ति होती है ।
- सिलिंडरी लेंस द्वारा
- अवतल लेंस द्वारा
- उत्तल लेंस द्वारा
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अवतल लेंस द्वारा
व्याख्या – निकटदृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति निकट की वस्तु तो स्पष्ट देख लेता है।
प्रश्न – पढ़ने में काम आने वाला ग्लासेस, किस प्रकार के लेन्स से बनते है।
- अवतल
- उत्तल
- साधारण
- ए और बी दोनों सही
उत्तर – उत्तल
बीच में मोटे तथा किनारे पर पतलें आकार वाले ग्लासेस को उत्तल लेंस कहते है।
भौतिक विज्ञान नोट्स पी.डी.एफ. Click here
भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस सेट03 Click here
जीव विज्ञान नोट्स पी.डी.एफ. Click here