नमस्कार दोस्तो इस लेख में हम अशोक के प्रमुख शिलालेख एवं उनमें वर्णित विषय PDF से प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से भी प्रश्न पूछे जाते है तो आइये जानते है ।
अशोक के प्रमुख शिलालेख एवं उनमें वर्णित विषय PDF
शिलालेख | विषय |
पहला शिलालेख | पशुबलि का निंदा का उल्लेख किया गया है |
पहला पृथक शिलालेख | सभी मनुष्य मेरी संतान है का उल्लेख किया गया है। |
दूसरा शिलालेख | मनुष्य एवं पशु दोनों की चिकित्सा व्यवस्था तथा सीमांत राज्यों जैसे – चोल, पांड्य, केरलपुत्त एवं सीलोन का उल्लेख किया गया है । |
तीसरा शिलालेख | इस में राजकीय अधिकारियों युक्त रज्जुक एवं प्रादेशिक को हर पांचवे वर्ष दौरे पर जाने का आदेेश |
चौथा शिलालेख | भेरी घोष की जगह धम्म घोष की घोषणा |
पांचवा शिलालेख | धम्म महामात्रों की नियुक्ति के विषय में जानकारी व राज्यभिषेक के 13वे वर्ष में |
छठा शिलालेख | प्रजा के कार्य के लिए मुझे हर जगह सूचना दे सकते है । |
सातवां शिलालेख | आत्मनियंत्रण तथा मस्तिष्क की शुद्धता का उपदेश |
आठवां शिलालेख | अशोक की तीर्थयात्राओं का उल्लेख |
नौवां शिलालेख | सच्ची भेंट एवं सच्चे शिष्टाचार का उल्लेख |
दसवां शिलालेख | धम्म के पालन का उल्लेख किया गया है । |
बारहवां शिलालेख | धार्मिक सहिष्णुता की नीति का उल्लेख |
तेरहवां शिलालेख | कलिंग युद्ध , पड़ोसी राजाओं का वर्णन एवं आटविक राज्यों का उल्लेख |
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जाने
कौशाम्बी अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है।
अशोक के समय मौर्य साम्राज्य में प्रांतों की संख्या 5 थी । प्रांतों को चक्र कहा जाता था।
प्रातों के प्रशासक को कुमार या आर्यपुत्र के नाम से जाना जाता है।
प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम थी , जिसका मुखिया ग्रामिक होता था।
अशोक का राज्यभिषेक 269 ई. पू. में हुआ था।
राजा बनने से पहले अशोक अवंति (उज्जयिनी ) का उपराजा या वायसराय था।
अशोक की माता का नाम सुभद्रांगी था।
अभिलेख में अशोक को देवानापिय तथा देवानामपियदसि उपाधियों से संबोधित किया गया है।
राज्यभिषेक के आठवें वर्ष 261 ई. पू. में अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया था।
अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु श्रीलंका भेजा था।
सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप को अशोक के अभिलेख पढ़ने में सफलता मिली थी।
अशोक के शिलालेख की खोज 1750 ई. में टेफेंथलर ने की थी इनकी संख्या 14 है।
इसे भी जाने आप
प्राचीन इतिहास नोट्स पी.डी.एफ. Click here
संविधान संशोधन MCQ Click here
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए Click here
अशोक के प्रमुख शिलालेख एवं उनमें वर्णित विषय PDF Click here